Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
The road has been blocked due to the rising water level of the Nekal Gad, leaving villagers stranded in the village.
{"_id":"6a4bb48d3b248607a102307e","slug":"video-the-road-has-been-blocked-due-to-the-rising-water-level-of-the-nekal-gad-leaving-villagers-stranded-in-the-village-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नेकल गाड़ का जल स्तर बढ़ने से रास्ता हुआ बंद, गांव में कैद होकर रह गए हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नेकल गाड़ का जल स्तर बढ़ने से रास्ता हुआ बंद, गांव में कैद होकर रह गए हैं ग्रामीण
अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:28 PM IST
Link Copied
धारचूला(पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत उमचिया के नेकल गाड़ का जल स्तर बढ़ने से सुमदुम, गम, पांगा करतो तोक के 90 परिवारों का शेष दुनिया से संपर्क कट गया है। गाड़ के उफान पर आने से ग्रामीणों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और वे गांव में कैद होकर रह गए हैं। वहीं उच्चर माध्यमिक विद्यालय तेजम के 25 से अधिक विद्यार्थियों का स्कूल जाना भी बंद हो गया है।
ग्राम प्रधान हरेंद्र दानू ने बताया कि यदि शीघ्र जल स्तर कम नहीं हुआ तो ग्रामीण गांव में ही फंसे रहेंगे। वाहनों की आवाजाही भी ठप रहेगी । उन्होंने बताया कि गाड़ के उफान पर आने से आवाजाही करना काफी जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी मानसून काल में नेकल गाड़ का जल स्तर बढ़ने से पीएमजीएसवाई का लोहे की पुल भी बह गया था। विभाग की ओर से अस्थाई व्यवस्था करने के बाद ग्रामीणों का 15 दिन बाद तहसील मुख्यालय से संपर्क हो पाया था। प्रधान दाून ने बताया कि अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से ग्रामीण नेकल गाड़ से ही आवाजाही करते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी तहसील प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दी गई है। उन्होंने पीएमजीएसवाई एवं प्रशासन से गाड़ में शीघ्र अस्थाई व्यवस्था किए जाने की मांग की है ताकि ग्रामीण गांव से बाहर निकल सकें तो विद्यार्थी स्कूल जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।