Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
The message of environmental conservation was conveyed through tree plantation on the occasion of the Harela festival.
{"_id":"6a58f8efc033cf7fe4067ad7","slug":"video-the-message-of-environmental-conservation-was-conveyed-through-tree-plantation-on-the-occasion-of-the-harela-festival-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हरेला पर्व पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हरेला पर्व पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:59 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ । सीमांत जिले में हरेला पर्व पर जगह-जगह पौधरोपण कर धरा का हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया।
जिला मुख्यालय में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इको कुमाऊं ने चंडाक रोड पर वरदानी मंदिर के पास स्थित इको पार्क में वन विभाग से सहयोग से पौधरोपण का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लोगों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। बटालियन के सहायक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वीएस दानू ने बताया कि इको कुमाऊं की ओर से 10 जुलाई से आयोजित हरेला सप्ताह के तहत बुधवार तक 70 हजार पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान बनानी, गुनसेरा, अगनिया सुवाकोट आदि जगहों पर चलाया गया। इस दौरान आम, अनार, अमरूद, लीची, नींबू, बांज, मणिपुरी बांज, चिनार, देवदार, सुरई एवं कचनार आदि प्रजातियों का रोपण किया गया। इस मौके पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी, महापौर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह समेत जनप्रतिनिधि एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।