Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Pauri:Four-day capacity-building program begins at Garhwal University; 46 teachers are undergoing training
{"_id":"6ae84b3b04b18456f1079587","slug":"video-paurifour-day-capacity-building-program-begins-at-garhwal-university-46-teachers-are-undergoing-training-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि में चार दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम शुरू, 46 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि में चार दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम शुरू, 46 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की ओर से राष्ट्रीय नवोदय नेतृत्व संस्थान, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर नवोदय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम शुरू हो गया है। दो से पांच नवंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नवोदय विद्यालयों के 46 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल और गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि शिक्षकों को बदलती शैक्षिक जरूरतों के अनुरूप अपनी दक्षताओं में निरंतर सुधार करना चाहिए। भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के समन्वय से दक्ष, संवेदनशील और नवाचार करने वाले शिक्षक तैयार करने की आवश्यकता है।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आधुनिक दौर में विषयगत ज्ञान के साथ तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक कौशल और नवीन शिक्षण तकनीकों की जानकारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम समन्वयक एवं IQAC की उपनिदेशक प्रो. सीमा धवन ने बताया कि प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF), दक्षता आधारित शिक्षण, राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक (NPST), राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), अनुभवात्मक शिक्षण और डिजिटल लर्निंग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।