{"_id":"68b0262d056a8ecbde01cc53","slug":"video-shirdi-sai-mandir-25th-foundation-day-was-celebrated-with-great-pomp-in-nainital-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: शिरडी साईं मंदिर का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: शिरडी साईं मंदिर का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
डॉ. सीबी सतपथी की ओर से मल्लीताल में प्रतिष्ठित शिरडी साईं मंदिर का 25वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को श्रद्धाभाव एवं धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान यहां भजन कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।
बुधवार को काकड़ आरती, गणपति व साईं हवन हुआ। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने कीर्तन किए। इस अवसर पर में मंदिर को आकर्षक फूल मालाओं एवं लाईटों से सजाया गया था। मंदिर पहुंच विधायक सरिता आर्या व पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने भी पूजा-अर्चना की। प्रधान ट्रस्टी विनोद अरोरा ने बताया कि इस अवसर पर दिन भर भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रधान प्रबंधक डीएन जोशी, पंडित विपिन जोशी, गोपाल पांडे, सभासद लता दफोटी, भगवत रावत, सपना बिष्ट, अरविंद पडियार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।