{"_id":"68a9938343ce4a59df02c07b","slug":"video-15th-girda-memorial-ceremony-celebrated-in-nainital-2025-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: गिर्दा के गीतों के साथ स्मृति जुलूस, नैनीताल में मनाया गया 15वां गिर्दा स्मृति समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: गिर्दा के गीतों के साथ स्मृति जुलूस, नैनीताल में मनाया गया 15वां गिर्दा स्मृति समारोह
नैनीताल में गिर्दा स्मृति मंच की ओर से शुक्रवार को जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा का 15वां गिर्दा स्मृति समारोह मनाया गया। गिर्दा की पत्नी हेमलता तिवारी, पुत्र तुहिनांश तिवारी की अगुवाई में गिर्दा के जनगीत गाते हुए तल्लीताल क्रांति चौक से मॉलरोड होते हुए मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक जुलूस निकाला गया। शाम चार बजे राज्य आंदोलन के दौरान गिर्दा के जनगीतों से गूंजने वाले क्रांति चौक से जुलूस की शुरुआत हुई। भारती शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थियों के छोलिया नृत्य तथा गिर्दा के गीत हम लड़ते रैंया भुला हम लड़ते रुंला.., जैंता एक दिन तो आलो उ दिन यो दुनि मां.. आदि गाते हुए जुलूस निकाला। फ्रीमेंशन हॉल में उत्तराखंड के समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें सतीश धौलाखंडी, त्रिलोचन भट्ट, पीसी तिवरी, नोमान सिद्दीकी ने चर्चा की। शुभेंदु बहुगुणा एवं राकेश मनराल ने कविता पाठ कर गिर्दा को याद किया। असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप कुमार के सितार वादन व तबले पर अमन महाजन के संगत ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।