Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Pokhari: Production of paddy, jhangora, and mandua to be determined through crop cutting in the fields
{"_id":"6aa654847bb66e935f0b1c03","slug":"video-pokhari-production-of-paddy-jhangora-and-mandua-to-be-determined-through-crop-cutting-in-the-fields-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पोखरी: खेतों में क्रॉप कटिंग से तय होगा धान, झंगोरा और मंडुवे का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी: खेतों में क्रॉप कटिंग से तय होगा धान, झंगोरा और मंडुवे का उत्पादन
पोखरी। खरीफ फसलों के अग्रिम उत्पादन का अनुमान लगाने के लिए राजस्व विभाग ने विकासखंड के गांवों में काश्तकारों के खेतों में क्रॉप कटिंग शुरू कर दी है। तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम तोणजी, नैल-सिदेली और सिनाऊ ग्राम पंचायतों में पहुंचकर धान, झंगोरा और मंडुवे की फसलों का वैज्ञानिक तरीके से आंकलन कर रही है।तोणजी गांव में काश्तकार प्रदीप सिंह नेगी, नैल-सिदेली में बीरा देवी तथा सिनाऊ में काश्तकार प्रियतम सिंह के खेतों में निर्धारित 30 वर्गमीटर का प्लाट तैयार कर फसलों की क्रॉप कटिंग की गई। निर्धारित क्षेत्रफल से प्राप्त उपज के आधार पर फसल उत्पादन का अनुमान तैयार किया जाएगा।तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी ने बताया कि क्रॉप कटिंग के आंकड़े CCE एग्री एप के माध्यम से दर्ज किए जाते हैं। इसके आधार पर संबंधित गांव, क्षेत्र और पूरे विकासखंड में इस वर्ष धान, झंगोरा और मंडुवे के संभावित कुल उत्पादन का अग्रिम अनुमान लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग के दौरान फसल के उत्पादन का आंकलन करने के साथ ही खेत का नक्शा, खसरा रजिस्टर और अन्य भू-अभिलेखों की भी जांच की जाती है। राजस्व कर्मियों ने काश्तकारों से फसल में इस्तेमाल किए गए बीज तथा खेती से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाईं। ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।