Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli:In Bhikona, a bear broke into a cattle shed and killed an ox; public representatives have begun an indefinite, relay hunger strike at the tehsil premises
{"_id":"6ae85bdeadf0d4c6970381bf","slug":"video-chamoliin-bhikona-a-bear-broke-into-a-cattle-shed-and-killed-an-ox-public-representatives-have-begun-an-indefinite-relay-hunger-strike-at-the-tehsil-premises-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिकोना में भालू ने गौशाला तोड़कर बैल को मार डाला, जनप्रतिनिधियों का तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिकोना में भालू ने गौशाला तोड़कर बैल को मार डाला, जनप्रतिनिधियों का तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू
विकासखंड पोखरी के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंद्रशिला पट्टी में लगातार भालू के हमलों से ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार रात भिकोना गांव में भालू ने दर्शन सिंह की गौशाला तोड़कर उनके बैल को मार डाला। लगातार हो रहे हमलों और वन विभाग की कार्रवाई से असंतुष्ट क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
चंद्रशिला पट्टी में पिछले कुछ दिनों से भालू लगातार गौशालाओं को निशाना बनाकर मवेशियों को मार रहा है। बंगथल गांव में भगत लाल की गौशाला तोड़कर भालू ने एक बैल को मार डाला, जबकि दूसरे बैल को घायल कर दिया। इसी गांव में सुरेंद्र सिंह नेगी की गौशाला तोड़कर गाय को घायल कर दिया। इससे दो दिन पूर्व दिलबर सिंह नेगी की गौशाला तोड़कर उनकी दुधारू गाय को मार डाला था।
इससे पहले डुगर गांव में राजेंद्र सिंह नेगी की दुधारू गाय, किमोठा में इंदू देवी किमोठी की दुधारू गाय तथा कांडई चंद्रशिला में संजय किमोठी की दुधारू गाय को भालू मार चुका है। कांडई चंद्रशिला में ही कलावती देवी के बैल को घायल कर दिया था। जौरासी गांव में शिवलाल के बैल को भी भालू ने मार डाला था। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और वन विभाग के प्रति उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है।भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मांग की कि भालू को पकड़कर क्षेत्रीय जनता को भालू और अन्य जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाई जाए।
जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि जब तक भालू को पकड़ने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और वन विभाग की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।