Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Anchal brand Products sold out instantly generating business worth over four crore rupees chamoli news
{"_id":"695ca099dcba95cea60fea05","slug":"video-anchal-brand-products-sold-out-instantly-generating-business-worth-over-four-crore-rupees-chamoli-news-2026-01-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"आंचल ब्रांड : हाथों हाथ बिके उत्पाद, चार करोड़ से अधिक का व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल ब्रांड : हाथों हाथ बिके उत्पाद, चार करोड़ से अधिक का व्यापार
सिमली दुग्ध संघ ने लगातार दूसरे साल चारधाम यात्रा के दौरान अच्छी आमदनी की है। चारधाम यात्रा के अप्रैल से नवंबर माह तक आंचल ब्रांड के उत्पादों ने चार करोड़ से अधिक का व्यापार किया है। सिमली दुग्ध संघ ने इस बार दूध, पनीर, दही, छाछ के साथ फ्रोजन मटर और फ्रोजन मिक्स सब्जियां भी बाजार में उतारी थीं जिसका परिणाम रहा कि 1483 किलो फ्रोजन मटर और 704 किलो फ्रोजन मिक्स सब्जियों की बिक्री हुई। यात्रा काल के दौरान दुग्ध संघ ने लगभग 5 लाख लीटर से अधिक दूध बेच दिया। साथ ही दस हजार किलो पनीर, 1165 किलो घी और 398 किलो बदरी घी की बिक्री की। सिमली दुग्ध संघ गांवों से दुग्ध उत्पादकों से दूध, दही आदि खरीदता है। उसे प्लांट में तैयार कर उससे दही, छांछ, मक्खन, पनीर आदि तैयार कर आंचल ब्रांड के नाम से पैकेजिंग कर उसे बाजारों में बेचता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।