{"_id":"6a58f8bf72985308c00a74f1","slug":"video-the-minister-in-charge-called-for-planting-a-tree-in-the-name-of-ones-mother-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: प्रभारी मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: प्रभारी मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का किया आह्वान
अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:59 PM IST
Link Copied
बागेश्वर। लोकपर्व हरेला के अवसर पर बृहस्पतिवार को जौलकांडे स्थित हरेला वन में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और जिले के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रभारी मंत्री कैड़ा ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारियों का अहसास कराता है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक जनभागीदारी की अपील की। डीएम अपूर्वा पांडेय ने बताया कि जिले में जल स्रोतों के संवर्धन और गरुड़ गंगा परियोजना जैसी पर्यावरणीय पहलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों को निशुल्क पौधे भी बांटे गए। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिपं उपाध्यक्षविशाखा खेतवाल, एसपी जितेंद्र मेहरा, सीडीओ नरेश कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
प्रभारी मंत्री कैड़ा ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारियों का अहसास कराता है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक जनभागीदारी की अपील की। डीएम अपूर्वा पांडेय ने बताया कि जिले में जल स्रोतों के संवर्धन और गरुड़ गंगा परियोजना जैसी पर्यावरणीय पहलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों को निशुल्क पौधे भी बांटे गए। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिपं उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, एसपी जितेंद्र मेहरा, सीडीओ नरेश कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।