{"_id":"6ac49640703887cad4081937","slug":"video-pangolin-entered-house-and-curled-up-into-a-ball-upon-seeing-crowd-in-mirzapur-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा पैंगोलिन, भीड़ को देखकर गेंद की तरह गोल बैठ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसा पैंगोलिन, भीड़ को देखकर गेंद की तरह गोल बैठ गया
मिर्जापुर जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के मुरघुरा गांव में रविवार रात बचानी कोल के घर में पैंगोलिन के घुसने से घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे डर गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर पैंगोलिन अपने शरीर को गेंद की तरह गोल कर बैठ गया। घर में पैंगोलिन के घुसने की सूचना पर ग्रामीणों में कौतूहल बढ़ गया। काफी देर तक लोग उसे दूर से देखते रहे। किसी ने उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रात में ही मुरघुरा गांव पहुंच गई। वनकर्मियों ने स्थिति देखी और सावधानी से पैंगोलिन को पकड़ा। इसके बाद उसे वाहन से लालगंज वन क्षेत्र के कुशियारा जंगल ले जाया गया। रात में ही पैंगोलिन को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।