Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Three accused in murder and robbery case arrested following an encounter two sustained gunshot wounds to legs
{"_id":"6a5c518afad3761c110889f6","slug":"video-three-accused-in-murder-and-robbery-case-arrested-following-an-encounter-two-sustained-gunshot-wounds-to-legs-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुठभेड़ में हत्या-लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; संत को मारकर झाड़ियों फेंकी थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुठभेड़ में हत्या-लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; संत को मारकर झाड़ियों फेंकी थी लाश
मथुरा के थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुनील त्रिपाठी उर्फ सनातन शरण हत्याकांड का खुलासा कर दिया। शनिवार देर रात सुनरख-नगला कीकी रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ में हत्या और लूट के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूटे गए 30 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी सुनरख-नगला कीकी रोड पर दोबारा लूट की वारदात करने की फिराक में हैं। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गांव कमई, थाना बरसाना निवासी सियाराम (23) और रवि (24) के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि सचिन (19) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने 42 वर्षीय सुनील कुमार त्रिपाठी उर्फ सनातन शरण त्रिपाठी की हत्या कर शव नगला कीकी के जंगल में फेंकने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। सनातन शरण पिछले करीब 15 वर्षों से वृंदावन में संत के रूप में रह रहे थे। उनका शव 16 जुलाई को झाड़ियों में मिला था। मृतक के पिता विमलेश कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर थाना जैत में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सियाराम से 11 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और तमंचा, रवि से 10 हजार रुपये व तमंचा तथा सचिन से नाै हजार रुपये और लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया। तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और अन्य मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार, टीम में सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, उपनिरीक्षक मोहित कुमार आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।