Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Female TTE assaulted during ticket checking on Mangala Express; questioning underway at Jhansi GRP police station.
{"_id":"6a57886fcac7409a660e77ae","slug":"video-female-tte-assaulted-during-ticket-checking-on-mangala-express-questioning-underway-at-jhansi-grp-police-station-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंगला एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान महिला टीटीई से मारपीट, झांसी जीआरपी थाने में पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंगला एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान महिला टीटीई से मारपीट, झांसी जीआरपी थाने में पूछताछ
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:47 PM IST
Link Copied
झांसी। मंगला एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान महिला टीटीई के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक ड्यूटी पर तैनात टीटीई अंजलि प्रजापति आरक्षित कोच एस-2 में यात्रियों के टिकट की जांच कर रही थीं।
इसी दौरान एक युवती से टिकट दिखाने को कहा गया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला टीटीई का आरोप है कि संबंधित युवती बिना टिकट यात्रा कर रही थी और टिकट मांगने पर उसने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवती को झांसी रेलवे स्टेशन पर उतारकर जीआरपी थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।