Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arrest made in case of obtaining a vehicle via a bank loan using a forged Aadhaar card

Delhi NCR News: फर्जी आधार पर बैंक लोन से गाड़ी हड़पने में गिरफ्तारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
मामले में अब तक 7 आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए बैंक से हुंडई क्रेटा गाड़ी फाइनेंस करवाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीआईए स्टाफ होडल की टीम ने गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान निशु भामरस पुत्र नरेंद्र प्रकाश वर्मा, निवासी गांव चांदपुर, जिला बिजनौर (यूपी), हाल निवासी मयूर विहार फेज-3, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के नेतृत्व में जिला पुलिस जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी पीएसआई अमित कुमार ने बताया कि मामले में गांव रजपुरा निवासी गौरी शंकर की शिकायत पर थाना सदर पलवल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने धोखाधड़ी की नीयत से शिकायतकर्ता के पिता के आधार कार्ड में फर्जी तरीके से पता बदलवाया। इसके बाद नया पैन कार्ड बनवाकर बैंक खाता खुलवाया और गुरुग्राम स्थित बैंक शाखा से लोन स्वीकृत करवाकर हुंडई क्रेटा गाड़ी फाइनेंस करा ली। बाद में गाड़ी को कम कीमत पर आगे बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में हो चुकी हैं छह गिरफ्तारियां
सीआईए होडल टीम द्वारा मामले की गहनता से तफ्तीश करते हुए इस गिरोह के मुख्य आरोपी सलीम निवासी उटावड़, फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले जाहुल उर्फ अरमान निवासी उटावड़, बैंक लोन की प्रक्रिया कराने वाले सौरभ श्रीवास्तव निवासी आजमगढ़ (हाल निवासी गुरुग्राम) तथा फर्जी एड्रेस वेरिफिकेशन रिपोर्ट भेजने वाले विकास सहानी निवासी दिल्ली एवं लोन अप्रूवल के लिए कार्यालय की तस्दीक (ऑफिस वेरिफिकेशन) की झूठी रिपोर्ट तैयार करने में में शामिल दो आरोपियों रियाज अहमद तथा अनसु पुत्र मोहम्मद निवासी गांव चक्की जिला सीतामढ़ी (बिहार)को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन, लैपटॉप, ठगी की नकदी, वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन, कार्यालय की तस्दीक करके भेजी गई झूठी रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट और क्रेटा गाड़ी भी बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed