Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Father and son critically injured in road accident near Mahadev Dhaba; two drivers accused of negligence.
{"_id":"6a5642e5c288f61d1309ba1f","slug":"video-father-and-son-critically-injured-in-road-accident-near-mahadev-dhaba-two-drivers-accused-of-negligence-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"महादेव ढाबा के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर घायल, दो वाहन चालकों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महादेव ढाबा के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर घायल, दो वाहन चालकों पर लापरवाही का आरोप
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:38 PM IST
Link Copied
झांसी जनपद के गुरसराय मार्ग पर महादेव ढाबा के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में दो वाहन चालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।
तहरीर के अनुसार, ग्राम भदरवारा खुर्द थाना गरौठा निवासी (हाल निवासी मऊरानीपुर) गयासी लाल (40) अपने पिता बाबूलाल (70) को मोटरसाइकिल से गुरसराय ले जा रहे थे। आरोप है कि महादेव ढाबा के सामने आगे चल रही कार (UP93 AQ 1996) के चालक ने बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर अचानक दरवाजा खोल दिया, जिससे मोटरसाइकिल दरवाजे से टकरा गई।
परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार (UP16 BA 6565) ने भी तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, बाबूलाल के सीने में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि गयासी लाल के सीने और जबड़े में फ्रैक्चर है। दोनों का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।