{"_id":"6ab8c4d8889ef7bf030c8392","slug":"video-ayathhaya-ma-ma-tharaga-ka-athhara-bna-marataya-chhaugdhakara-bhaga-maratakara-lga-ka-bugdhha-cata-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में मां दुर्गा की अधूरी बनी मूर्तियां छोड़कर भागे मूर्तिकार, लोगों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में मां दुर्गा की अधूरी बनी मूर्तियां छोड़कर भागे मूर्तिकार, लोगों की बढ़ी चिंता
अयोध्या में चक्रवात के कारण तीन दिन तक हुई मूसलाधार बारिश थमने के बाद अब लोगों की असली परेशानियां सामने आने लगी हैं। देवकाली स्थित आदर्श पुरम कॉलोनी में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मां दुर्गा पूजा समिति के बंगाली कारीगर अधूरी मूर्तियां छोड़कर भाग गए।
जानकारी के अनुसार, आदर्श पुरम में हर साल की तरह इस साल भी भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होना है। इसके लिए बंगाल से चार कारीगरों को बुलाकर मूर्तियां बनवाई जा रही थीं। लेकिन, तीन दिन की लगातार बारिश से पंडाल में पानी भर गया और मिट्टी की कच्ची मूर्तियां गलने लगीं। इससे नाराज और परेशान होकर कारीगर शुक्रवार रात ही चुपचाप निकल गए।
सुबह समिति के सदस्य जब पंडाल पहुंचे तो मूर्तियां टूटी-फूटी पड़ी थीं और कारीगर नदारद थे। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच मिट्टी, बांस, पैरा, लकड़ी और सजावट का सामान उधारी पर देने वाले दुकानदार भी पहुंच गए और अपने पैसे की मांग करने लगे।
भीड़ बढ़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देवकाली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ व समिति के लोगों को समझाया। समिति के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कारीगरों को वापस बुलाकर नवरात्रि से पहले मूर्तियों का काम पूरा करा लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।