{"_id":"68b0205d743e0cdbbb037076","slug":"video-algaugdhha-ralva-satashana-sa-bcaca-ka-uthakara-l-jana-val-apaharanaekarata-ka-sasatava-vadaya-aaya-samana-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से बच्चे को उठाकर ले जाने वाले अपहरणकर्ता का सीसीटीवी वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से बच्चे को उठाकर ले जाने वाले अपहरणकर्ता का सीसीटीवी वीडियो आया सामने
बुलंदशहर की कोतवाली डिबाई क्षेत्र के इठावरी निवासी जयप्रकाश मजदूरी करते हैं। करीब चार साल पहले गुजरात में साथ में काम करने वाली राखी से प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली थी। फिर राखी को लेकर गांव में ही रहने लगे। परिजनों के अनुसार 20 अगस्त को राखी दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में डेढ़ साल के बेटे विष्णु को लेकर गई थी।
21 अगस्त की रात को वह ट्रेन में बैठकर दिल्ली से वापस अलीगढ़ पहुंची। क्योंकि डिबाई के लिए 22 अगस्त की सुबह पांच बजे ट्रेन थी लिहाजा वह ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म संख्या एक पर सीढ़ियों के पास अपने बच्चे को लेकर सो गई। जब उसकी आंख खुली तो उसके बगल से इसका डेढ़ साल का बेटा विष्णु गायब था। वह बेटे की तलाश में इधर-उधर दौड़ती रही। जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो वह अपनी ससुराल डिबाई के गांव इठावरी पहुंच गई। वहां परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। 27 अगस्त को परिवार वाले जीआरपी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।