{"_id":"6ab8d27e295e9b16d506fe0c","slug":"video-uncle-and-nephew-from-mainpuri-killed-in-road-accident-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क हादसे में मैनपुरी के रहने वाले चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क हादसे में मैनपुरी के रहने वाले चाचा-भतीजे की मौत
आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के छदामी मठ के पास किसी वाहन की चपेट में आने से मैनपुरी के दरवाह गांव (हाल निवासी बरुआ नगर, बाह) के नाहर सिंह (60) और उनके भतीजे नेकराम की मौत हो गई। मैनपुरी जनपद के दन्नाहार थाना क्षेत्र के दरवाह गांव के नाहर सिंह परिवार के साथ बाह के बरुआ नगर में रहकर मजदूरी करते थे। उनका छोटा बेटा कृष्ण गोपाल पल्लेदारी करता है। जबकि भतीजे (मुंहबोला बेटा) नेकराम के साथ उन्होंने छदामी मठ पर बटाई पर खेत लेकर बाजरे की फसल तैयार की थी। नाहर सिंह की पत्नी सुदामा और बेटी हेमा ने बताया कि शनिवार रात करीब 8.45 बजे दोनों खाना खाने के बाद फसल की रखवाली के लिए निकले थे। रात 9.30 बजे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी बाह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नाहर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि नेकराम को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने नेकराम को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, नाहर सिंह का शव देख कर पत्नी सुदामा एवं बेटी हेमा बिलख पड़ी। दोनों ने पुलिस को बताया कि मैनपुरी में कर्ज होने पर बाह में मेहनत मजदूरी करने आए थे। बरुआ नगर में किराए के घर में रह कर बटाई पर खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। एसीपी बाह जितेंद्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसा करने वाले वाहन की पहचान और तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।