{"_id":"6ab8d28df688bbc9d50dc274","slug":"video-police-trace-earring-robbery-suspect-with-cctv-footage-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला कुंडल लूट का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला कुंडल लूट का आरोपी
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया कुंडल, नकदी, बाइक और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। थाना क्षेत्र के गांव नगला सराय के नगला बंजारा निवासी गंभीर सिंह की पत्नी बबीता शुक्रवार दोपहर खेत पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उनके कानों से कुंडल झपट लिया, जिससे महिला घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़िता की ओर से बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। शनिवार को सूचना पर पुलिस ने हाईवे स्थित मंडी गुल नहर के पास से कलंदर बस्ती, काैरई, थाना किरावली निवासी अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया आरोपी के पास से महिला से छीना गया एक कुंडल, 18 हजार रुपये नकद, एक पल्सर मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा तथा दो कारतूस बरामद हुए हैं। पीड़िता ने आरोपी की पहचान भी कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।