{"_id":"6a34fdd040dec723e40879c1","slug":"video-the-abvp-submitted-a-five-point-memorandum-of-demands-to-the-cm-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: एबीवीपी ने फीस वृद्धि वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाली सहित पांच सूत्रीय मांगपत्र सीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: एबीवीपी ने फीस वृद्धि वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाली सहित पांच सूत्रीय मांगपत्र सीएम को सौंपा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के विश्वविद्यालय आगमन के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, सुरक्षा और छात्र सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर और इकाई सचिव सुशील शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। परिषद ने आरोप लगाया कि फीस बढ़ोतरी से छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मांगपत्र में प्रदेश में लगातार बंद हो रहे शिक्षण संस्थानों को बंद होने से रोकने, छात्र संघ चुनावों को पुनः बहाल करने तथा हिमाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग भी की गई। इसके अलावा विश्वविद्यालय में छात्रों की यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नई बसों की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया। एबीवीपी नेताओं ने कहा कि संगठन लंबे समय से छात्रों की समस्याओं को उठाता रहा है और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित करता रहा है। उनका कहना था कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो परिषद आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।