Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Major police action in Nakodar under the ‘War Against Drugs’ campaign: 17 cases registered, 20 arrested.
{"_id":"6ab2175e81f8106f6604fd34","slug":"video-major-police-action-in-nakodar-under-the-war-against-drugs-campaign-17-cases-registered-20-arrested-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नकोदर में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 केस दर्ज, 20 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकोदर में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 केस दर्ज, 20 गिरफ्तार
‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सब-डिवीजन नकोदर में विशेष कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाकर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में तथा डीएसपी नकोदर ओंकार सिंह बराड़ और डीएसपी ट्रैफिक मनजीत सिंह की निगरानी में चलाया गया। पुलिस टीमों ने नशा प्रभावित इलाकों, हॉटस्पॉट, खाली मकानों, सुनसान जगहों और अन्य संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और वाहनों की चेकिंग भी की गई।
विशेष अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 केस दर्ज कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं आबकारी एक्ट के तहत 1 केस दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस तरह कुल 17 केस दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना वार कार्रवाई में थाना सदर नकोदर में 6 एफआईआर में 7 गिरफ्तार, थाना सिटी नकोदर में 6 एफआईआर दर्ज कर में 8 गिरफ्तार और थाना नूरमहल में 4 एफआईआर दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 308.15 ग्राम हेरोइन, 443 नशीली गोलियां, 53 बिना लेबल वाले इंजेक्शन और 1 किलो चूरा-पोस्त बरामद किया गया। इसके अलावा 22 बोतल शराब, .32 बोर पिस्तौल, 2 मैगजीन, 1 जिंदा कारतूस, 41,000 रुपए की भारतीय मुद्रा और 1 आई-20 कार भी बरामद की गई।
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि नशे की बिक्री, सप्लाई और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सब-डिवीजन नकोदर के संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।