फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Death of child at private hospital in Jalandhar Family creates ruckus accuses staff of manhandling

जालंधर के निजी अस्पताल में सात साल के बच्चे की मौत: परिजनों का हंगामा, स्टाफ पर धक्का-मुक्की करने का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 12:32 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Tue, 22 Sep 2026 12:32 PM IST
सार

मृतक बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। घटना के बाद परिवार अस्पताल के बाहर बैठकर इंसाफ की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
Death of child at private hospital in Jalandhar Family creates ruckus accuses staff of manhandling
पुलिसकर्मी के गले लगकर बिलखती महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के अस्पताल में 7 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर बवाल काटा। परिवार का आरोप है कि बच्चे को सोमवार को छत से गिरने के बाद सिर में चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्हें बच्चे की हालत की सही जानकारी नहीं दी गई और उससे मिलने भी नहीं दिया गया।

विज्ञापन




मृतक बच्चे के पिता शमशेर ने रोते हुए आरोप लगाया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनसे कभी दवाइयों तो कभी टेस्ट के नाम पर हजारों रुपये जमा कराने को कहा जाता रहा, लेकिन बच्चे की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, जब उन्होंने बच्चे से मिलने की कोशिश की तो उन्हें पहले शाम 5 बजे, फिर 6 बजे और उसके बाद 7-8 बजे का समय दिया गया। शक होने पर जब परिवार ने अंदर जाने की कोशिश की तो उनका आरोप है कि अस्पताल के बाउंसरों और सिक्योरिटी गार्ड्स ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। परिवार के अनुसार, काफी मशक्कत के बाद जब बच्चे के चाचा अंदर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चे की मौत के बाद भी अस्पताल की ओर से उनसे पैसे जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का कहना है कि यदि उन्हें समय रहते बच्चे की गंभीर हालत के बारे में बताया जाता या उसे डिस्चार्ज किया जाता, तो वे उसे किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने का प्रयास कर सकते थे। 


मृतक बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। घटना के बाद परिवार अस्पताल के बाहर बैठकर इंसाफ की मांग कर रहा है। 112 नंबर पर शिकायत मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने अस्पताल के अंदर जाकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की। थाना प्रभारी अनु ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed