Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Commissionerate Police arrested five accused with five kg heroin, two kg opium

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच किलो हेरोइन, दो किलो अफीम के साथ पांच आरोपी पकड़े

Thu, 03 Jul 2025 03:47 PM IST
Nivedita verma निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Jul 2025 03:47 PM IST
Jalandhar Commissionerate Police arrested five accused with five kg heroin, two kg opium
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5 किलो 314 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम, 1 देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने वार्ता के दौरान कहा कि हाल ही में क्राइम ब्रांच की एक टीम नाखां वाला बाग चौक, भारगो कैंप से दशमेश नगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र बलबीर सिंह निवासी भल्ला कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसके पास से 5 किलो 56 ग्राम हेरोइन बरामद की। उसके खिलाफ जालंधर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 61 और 85 के तहत केस दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ अमृतसर शहर में पहले से ही मामला दर्ज है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में सीआईए स्टाफ की एक टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में नियमित गश्त के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सुशील कुमार उर्फ सुजल पुत्र रमेश कुमार निवासी टांडा-उड़मुड़ होशियारपुर, मनदीप सिंह पुत्र जोगिंदरपाल निवासी ग्रीन एवेन्यू जालंधर और गगनदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव तलवंडी मांगे खां फिरोजपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद की। सुशील कुमार के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले लंबित हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में स्पेशल सेल की टीम ने मकसूदां-नंदनपुर रोड इलाके में गश्त के दौरान अशोक नगर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जांच करने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 258 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ गोरा पुत्र कश्मीर सिंह निवासी नवयुग कॉलोनी, मकसूदां, जालंधर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1, जालंधर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। हरजिंदर सिंह के खिलाफ पहले से ही विभिन्न धाराओं के तहत चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जालंधर में तेज बरसात के बाद जलजमाव से बढ़ी परेशानी

01 Jul 2025

जालंधर में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ 13 किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

30 Jun 2025

जालंधर में बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के विरोध में अकाली नेताओं ने फूंका सीएम मान का पुतला

28 Jun 2025

जालंधर में झमाझम बारिश से सड़कें लबालब

26 Jun 2025

जालंधर में एनआईए की रेड, पाॅश कॉलोनी में किराएदार के घर पहुंची टीम

26 Jun 2025
विज्ञापन

जालंधर में कार और ऑटो के बीच टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

25 Jun 2025

जालंधर में दुकान में लगी आग, दमकल की 50 गाड़ियों ने पाया काबू

23 Jun 2025
विज्ञापन

जालंधर में प्लाट विवाद में फायरिंग, आप जिला प्रधान के सरकारी मुलाजिम पर आरोप

21 Jun 2025

जालंधर कैंट स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान वाहनों पर गिरी क्रेन

21 Jun 2025

जालंधर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर भर में आयोजन

21 Jun 2025

जालंधर में बस्तियां क्षेत्र में स्पोर्ट्स सामान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

21 Jun 2025

जालंधर में सड़क पर 500-500 के नोट मिले

जालंधर में ट्रक के पीछे घुसी कार

20 Jun 2025

नकोदर में दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक की गोली लगने से मौत

19 Jun 2025

जालंधर में सीएम की योगशाला

19 Jun 2025

जालंधर में पुरानी रंजिश में तीन भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला, एक की मौत

17 Jun 2025

जालंधर में नशे के खिलाफ एडीजीपी राम सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई

14 Jun 2025

जालंधर में निहंगों की टोली ने दुकानदार पर किया कातिलाना हमला

12 Jun 2025

ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर जालंधर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

05 Jun 2025

जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा 16 जून तक ज्यूडिशियल कस्टडी में

02 Jun 2025

जालंधर के नंगल गांव में अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़

02 Jun 2025

जालंधर निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर विजिलेंस के रिमांड पर

30 May 2025

जालंधर में पांच नशा तस्कर महिलाएं गिरफ्तार

30 May 2025

जालंधर में साइकिल की दुकान पर फटा कंप्रेसर, धमाके से उड़ी दुकान की छत

30 May 2025

उद्योगपति नितिन कोहली आप में शामिल

29 May 2025

रेलवे चौकी प्रभारी की दबंगई: नशे में धुत... महिला को देख फिसली नीयत, करने लगा जबरदस्ती, फिर हुआ ऐसा हंगामा

27 May 2025

जालंधर में एमएलए रमन अरोड़ा के करीबी राजू मदान के घर पहुंची विजिलेंस

26 May 2025

जालंधर में अव्वल आई छात्राओं से मिले डीसी, साथ में किया लंच

26 May 2025

जालंधर के खुरला किंगरा एरिया में पानी न आने से भड़के लोगों ने लगाया जाम

26 May 2025

जालंधर में 13 किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

25 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed