Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Two brothers were attacked in Moga over a water tank in the street; the incident was captured on CCTV.
{"_id":"693d41854772bc6e3f09dde1","slug":"video-two-brothers-were-attacked-in-moga-over-a-water-tank-in-the-street-the-incident-was-captured-on-cctv-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में गली में बनी पानी वाली होदी को लेकर दो भाइयों पर हमला,घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में गली में बनी पानी वाली होदी को लेकर दो भाइयों पर हमला,घटना सीसीटीवी में कैद
मोगा जीरा रोड सूरज नगर में गली में बनी पानी वाली होदी को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के दो चचेरे भाइयों पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले की सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रही है। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को भेज दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार नामक युवक ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले परिवार के साथ गली में बनी होदी को लेकर लगातार विवाद चल रहा है । इसी रंजिश के चलते 12 दिसंबर की शाम को लगभग 4:30 बजे पहले उन्होंने घर के बाहर खड़े उसके भाई 28 साल के हंसराज पर हमला कर घायल कर दिया उसके बाद 6-7 युवक उसके चचेरे भाई अजय कुमार जो कि जीरा रोड पर ग्रामीण बैंक के साथ सैलून चलाता है। दुकान में जाकर काम कर रहे अजय पर हथियारों से हमला कर दिया। जबकि उसे समय दुकान पर ग्राहक मौजूद थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में हमले की की वारदात कैद होगी आरोपी हमलावर लगातार अजय पर प्रहार करते रहे।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर अजय को घायल करने के बाद दुकान में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। घायल हंसराज व अजय को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।