फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Only 35 out of 131 complaints resolved.

Meerut News: 131 शिकायतों में सिर्फ 35 का निस्तारण

Wed, 16 Sep 2026 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Only 35 out of 131 complaints resolved.
सहकारी गन्ना विकास समिति में चल रहे सट्टा प्रदर्शन मेले का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के परिसर में आयोजित 10 दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले के दूसरे दिन किसानों की भारी गहमागहमी देखने को मिली।किसानों की 131 शिकायतें दर्ज, 35 का मौके पर ही निस्तारण।
आगामी पेराई सत्र की तैयारियों के तहत लगाए गए इस मेले में अपने गन्ना रकबे, सट्टा संशोधन, पर्ची निर्गमन और नए सदस्यों के नामांकन से जुड़ी समस्याओं को लेकर दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। मेले के दूसरे दिन कुल 131 किसानों ने अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायत पत्र समिति अधिकारियों को सौंपे। शिकायतें प्राप्त होते ही समिति प्रबंधन व गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही 35 किसानों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण कर उन्हें त्वरित राहत प्रदान की।
विज्ञापन

शेष बची 96 शिकायतों को पारदर्शी जांच प्रक्रिया के लिए संबंधित गन्ना पर्यवेक्षकों और अधिकारियों को सौंप दिया गया है, जिन्हें अगले कुछ दिन में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया है। समिति सचिव विक्रम बहादुर सिंह का कहना है कि मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक ही छत के नीचे उनकी गन्ना संबंधी सभी समस्याओं का पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि आगामी पेराई सत्र के दौरान किसी भी किसान को गन्ना आपूर्ति या पर्ची जारी होने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed