{"_id":"6abdc677f2de23f1ac0edaef","slug":"video-drone-show-in-kotkapura-dedicated-to-the-650th-prakash-parv-of-sri-guru-ravidas-ji-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो
कोटकपूरा के डॉ. हरी सिंह सेवक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो करवाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी पहुंचे और ड्रोन शो का आनंद लिया। ड्रोन शो के दौरान आसमान में श्री गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों और शिक्षाओं से संबंधित विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गईं। इस दौरान गुरु जी द्वारा दिखाए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। समागम में नगर कौंसिल कोटकपूरा के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गैरी वड़िंग सहित क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। उपस्थित लोगों ने पंजाब सरकार की ओर से करवाए जा रहे इस आयोजन की सराहना की। इस मौके पर नगर कौंसिल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गैरी वड़िंग और नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित प्रदेश के विभिन्न शहरों में ड्रोन शो करवाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु जी के जीवन, विचारों और शिक्षाओं को आधुनिक तकनीक के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोटकपूरा में करवाया गया यह ड्रोन शो भी इसी कड़ी का हिस्सा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।