{"_id":"6ab0f8a8f790455d0b0d8d51","slug":"video-youth-murdered-in-makhu-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मक्खू में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
थाना मक्खू के अंतर्गत गांव पदरी के नजदीक बहन के ससुरालियों से चल रहे विवाद के बीच एक नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दविंदर सिंह निवासी दीमेके के रूप में हुई है। घटना के बाद थाना मक्खू पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी गांव लक्खोके बहराम में हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से बहन को परेशान किया जाता था। इसी कारण कुछ समय पहले उसे मायके ले आया गया था। परिवार के अनुसार, दविंदर सिंह अपनी बहन के ससुराल में कुछ सामान लेने गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी ससुरालियों के साथ कहासुनी हो गई।
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद गांव पदरी के नजदीक दविंदर सिंह पर गोलियां चला दी गईं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, दविंदर को दो गोलियां लगी थीं। इनमें एक गोली सीने और दूसरी बाजू पर लगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतक का अपनी बहन के ससुरालियों के साथ विवाद सामने आया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।