{"_id":"6aaa43e548706db83e0b8de8","slug":"video-thieves-broke-the-locks-of-two-shops-in-nangal-and-fled-with-cash-from-the-cash-boxes-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नंगल में दो दुकानों के ताले तोड़े, गल्ले से नकदी लेकर फरार हुए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नंगल में दो दुकानों के ताले तोड़े, गल्ले से नकदी लेकर फरार हुए चोर
नंगल-श्री अंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित एमपी कोठी में एक ही रात में दो दुकानों के शटर टूटने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चोरों ने दोनों दुकानों के गल्लों में रखी नगदी के अलावा किसी भी चीज को हाथ तक नही लगाया।
धीमान वेल्डिंग वर्कस व उसके साथ लगती गौतम प्लास्टिक स्टोर के मालिक दुकानें बंद कर अपने घरों में गए लेकिन सुबह पड़ोसियों ने दुकानों के शटर टूटे होने की जानकारी दी। दुकानदारों ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद राजेश आंगरा को दी। आंगरा ने इसकी जानकारी नंगल पुलिस को दी। मौके पर पंहुचे जांच अधिकारी एएसआई केशव कुमार के सामने दुकानों के ताले खोल जांच की गई। गौतम प्लाटिक स्टोर के मालिक के अनुसार चोर उसकी दुकान में रखे लोहे के लगभग 30 किलों के वजन वाले गल्ले को नगदी सहित ले उड़े। गल्ले में लगभग 35 हजार की नगदी पड़ी हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।