{"_id":"6ab88b3b24b780a8cb0e9908","slug":"video-two-arrested-in-amritsar-for-writing-objectionable-slogans-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आपत्तिजनक नारे लिखने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में आपत्तिजनक नारे लिखने के आरोप में दो गिरफ्तार
अमृतसर के रेलवे स्टेशन, भंडारी पुल और हाल गेट के पास सार्वजनिक स्थानों पर आपत्तिजनक नारे लिखने के मामले को अमृतसर पुलिस ने 4-5 घंटे में ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अमेरिका में बैठे कुछ लोगों के साथ-साथ गुरपतवंत सिंह पन्नू को भी नामजद किया है।
डीसीपी (डी) जसकीरत सिंह ने बताया कि 25 और 26 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे के बाद तीन स्थानों पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सीआईए, डीसीपी ऑपरेशन युवराज और स्थानीय पुलिस की टीमों ने जांच शुरू की।
पुलिस ने मनोज सिंह (26) निवासी अमृतसर और अर्शदीप (23) को गिरफ्तार किया है। जांच में अर्शदीप की सोशल मीडिया एप स्नैपचैट के जरिए अमेरिका में बैठे लोगों से संपर्क की बात सामने आने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के अनुसार, युवाओं को विदेश भेजने, वहां सेटल करवाने और पैसे देने का लालच देकर कथित तौर पर नारे लिखवाए गए। इसके बाद आरोपियों ने मौके की वीडियो बनाकर स्नैपचैट के जरिए विदेश भेजी।
मामले में हरप्रीत सिंह, अमेरिका में बैठे गोरा और गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत तीन अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन से वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। डीसीपी ने युवाओं और अभिभावकों से सोशल मीडिया के जरिए मिलने वाले ऐसे लालच से सावधान रहने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।