{"_id":"6a5c72dd8fd8e59b2400fe94","slug":"video-human-rights-commission-member-conducts-surprise-inspection-of-sultanwind-police-station-2026-07-19-1784443613","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार आयोग सदस्य ने किया सुल्तानविंड थाने का औचक निरीक्षण, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार आयोग सदस्य ने किया सुल्तानविंड थाने का औचक निरीक्षण, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
पंजाब राज्य एवं चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग के सदस्य जतिंदर सिंह संटी ने शुक्रवार को सुल्तानविंड थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और कमियों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को 15 दिन के भीतर सुधारात्मक कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संटी ने थाने में बंद कैदियों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी ली और यह भी पूछा कि पुलिस उनके साथ किस प्रकार का व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार आयोग का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करना तथा सरकारी संस्थानों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
संटी ने बताया कि आयोग की सिफारिश पर राज्य सरकार ने अस्पतालों द्वारा बकाया बिल के कारण मृतक का शव परिजनों को रोककर न रखने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद पंजाब ऐसा कदम उठाने वाला देश का पहला राज्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।