{"_id":"6abf6764b2f388d12c09b415","slug":"video-920-trains-delayed-in-agra-division-in-august-affecting-passengers-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा मंडल में अगस्त में 920 ट्रेनें लेट, यात्रियों का बिगड़ा सफर; समयबद्धता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा मंडल में अगस्त में 920 ट्रेनें लेट, यात्रियों का बिगड़ा सफर; समयबद्धता पर उठे सवाल
आगरा। आगरा मंडल में अगस्त माह में कुल 920 ट्रेनें देरी से चलीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। अगस्त में संचालित 2,103 यात्री ट्रेनों में से 583 देरी से चलीं, जिससे उनकी समयबद्धता 72.28 फीसदी रही। ट्रेनों की देरी का सबसे अधिक असर नौकरीपेशा, कारोबारी और विद्यार्थियों पर पड़ा। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यात्रियों को देरी से राहत नहीं मिली। कुल 5,562 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में से 337 देरी से चलीं। यात्री और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की समयबद्धता 93.94 फीसदी रही। आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेनों के समयबद्ध संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि समयबद्धता कम होने पर संबंधित जिम्मेदार को तलब किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।