{"_id":"64e1719a89f30611a10a6bda","slug":"nag-panchami-2023-nagchandreshwar-temple-of-ujjain-here-the-shiv-family-is-sitting-on-sheshnag-2023-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nag Panchami 2023: इकलौता मंदिर जहां शेषनाग पर विराजा है शिव परिवार, केवल नागपंचमी पर होते हैं दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nag Panchami 2023: इकलौता मंदिर जहां शेषनाग पर विराजा है शिव परिवार, केवल नागपंचमी पर होते हैं दर्शन
बाबा महाकाल की नगरी में भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर है, जिसमें विराजित शिव परिवार के दर्शन भक्तों को वर्ष में केवल एक बार नागपंचमी के दिन होते हैं। महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर वर्ष में केवल एक बार नागपंचमी के दिन खोला जाता है। इस मंदिर में इकलौती ऐसी प्रतिमा विराजित हैं, जिसमें भगवान विष्णु की जगह भगवान शिव शेषनाग के आसन पर विराजमान हैं। इस प्रतिमा की एक और खास बात ये है कि इसमें सिर्फ भगवान शिव नहीं बल्कि माता पार्वती और श्री गणेश और कार्तिकेय भी हैं। नागपंचमी पर सिर्फ 24 घंटे के लिए खुलने वाले इस मंदिर के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देशभर से उज्जैन पहुंचते हैं। इस वर्ष नागपंचमी का पर्व 21 अगस्त को मनाया जाएगा। नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट आज यानि 20 अगस्त को रात 12 बजे शासकीय पूजा के साथ पूरे 24 घंटे के लिए भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।