फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal Adorned with Tripund, Tilak, Crescent Moon, and Om Using Sandalwood and Kumkum

उज्जैन: भस्म आरती में दिव्य रूप में सजे बाबा महाकाल, भांग-चंदन-भस्म से उकेरा राजसी और रौद्र स्वरूप

Mon, 21 Sep 2026 07:20 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 07:20 AM IST
Baba Mahakal Adorned with Tripund, Tilak, Crescent Moon, and Om Using Sandalwood and Kumkum

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया।

इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग पर भांग, चंदन और भस्म के माध्यम से दिव्य स्वरूप उकेरा गया। इसमें बड़ी और जीवंत आंखें, लाल-काली भौंहें और विशेष रूप से आकर्षित करने वाली मूंछें बनाई गईं, जो बाबा महाकाल के राजसी एवं रौद्र स्वरूप को दर्शाती हैं।

पढ़ें: 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया मौसम तंत्र

ललाट पर चंदन और कुमकुम से त्रिपुंड, तिलक तथा ऊपर अर्धचंद्र और ॐ अंकित किया गया। शिवलिंग के शीर्ष भाग को सुंदर चांदी के मुकुट/छत्र और नागदेव की आकृति से सजाया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। फिर कपूर आरती कर भोग लगाया गया।

आज भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

आरती का समय

  • भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
  • दध्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
  • संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
  • संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
  • शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर की जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 18002331008

श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित महाकाल दर्शन, आरती, पूजन, दान सहित सभी जानकारी 24×7 निम्न नंबरों पर प्राप्त की जा सकती है:

0734-2559272
2559275
2559276
2559277

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: बहराणा साहिब की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, झूमे श्रद्धालु

20 Sep 2026

कानपुर: भाजपा नेता की कार में तोड़फोड़-पथराव, एक घायल

20 Sep 2026

कानपुर: नुक्कड़ नाटकों में दिखेगा प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल का सफर

20 Sep 2026

Meerut: आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे श्रद्धालु

20 Sep 2026

दमोह क्राइम: पटेरा में ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, तिजोरी बाहर खींच ले गए चोर; नहीं तोड़ पाए तो छोड़कर भागे

20 Sep 2026
विज्ञापन

हरिद्वार: तीन साल बाद खुला श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लोगों को मिली राहत

20 Sep 2026

मंडला: विवाद के बाद रची हत्या की साजिश, नाविक संघ अध्यक्ष रज्जू नंदा हत्याकांड में दो गिरफ्तार

20 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: पानी की पाइपलाइन फटी, बर्बाद हो रहा लाखों लीटर पानी

20 Sep 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल को चालू करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

20 Sep 2026

हरिद्वार: आम के बाग में रात के अंधेरे में बिना अनुमति चार हरे आम के पेड़ काटे

20 Sep 2026

देहरादून: कॉकरोच जनता पार्टी के श्रेष्ठ सिंह खेड़ा ने की प्रेसवार्ता

20 Sep 2026

कैंट विधानसभा में परिवर्तन महासम्मेलन का आयोजन, गणेश गोदियाल भी पहुंचे

20 Sep 2026

मोहब्बेवाला में हादसों पर दून पुलिस ने एनएचएआई को भेजा नोटिस

20 Sep 2026

देहरादून: कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

20 Sep 2026

जबलपुर में हत्या: शराब के नशे में भिड़े दो दोस्त, एक ने धारदार हथियार से वार कर दूसरे के ले लिए प्राण

20 Sep 2026

किरनापुर थाना पथराव मामला: 60 से अधिक पर FIR, साजिश रचने वालों की पहचान बताने पर दस हजार का इनाम घोषित

20 Sep 2026

दिल्ली से देहरादून पहुंचे हरीश रावत, रायपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

20 Sep 2026

अमेरिकी टैरिफ की मार से जिले के 1500 कपड़ा उद्योगों पर संकट के बादल

20 Sep 2026

मेवला महाराजपुर में बनेगा 50 बिस्तरों का अस्पताल

20 Sep 2026

ग्रेटर फरीदाबाद में घर के लिए खरीदारों का प्रदर्शन, 15 साल से इंतजार

20 Sep 2026

हरियाणा स्टेट जू-जित्सु चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

20 Sep 2026

स्पा सेंटर व क्लब के अंदर चल रही अनैतिक गतिविधियों पर महिला आयोग करेगी कार्रवाई

20 Sep 2026

दिल्ली से लौटकर देहरादून में शहीद स्मारक पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत

20 Sep 2026

अवैध रेत कारोबारियों की दबंगई: वन टीम पर हमला, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए

20 Sep 2026

कमान सराय में 40 लाख रुपये से बनी अस्थायी पार्किंग, 200 से अधिक वाहन होंगे पार्क

20 Sep 2026

ढोल दमाऊ और पारंपरिक वाद्य यंत्रोें की धुन पर नाचते गाते निकाली मां नंदा की पालकी

20 Sep 2026

मेंटेनेंस शुल्क घटा, फिर भी नहीं माने निवासी, ईको विलेज-1 में प्रदर्शन

20 Sep 2026

ग्रेनो वेस्ट में नंदा देवी डोली यात्रा में चोंफला नृत्य

20 Sep 2026

कानपुर: कांशीराम अस्पताल में मरीज व तीमारदारों को धूप-बरसात से बचाने के लिए लगाया जा रहा टीन शेड

20 Sep 2026

कानपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सेवा मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

20 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed