{"_id":"58bea0f34f1c1bbd75dc400a","slug":"encounter-with-terrorist-at-thakurganj-lucknow","type":"video","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया यूपी में IS का मास्टर माइंड गौस मोहम्मद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़ा गया यूपी में IS का मास्टर माइंड गौस मोहम्मद
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ लखनऊ Updated Fri, 10 Mar 2017 08:42 AM IST
Link Copied
आतंकी संगठन आईएस के भारत में पहले हमले के तुरंत बाद यूपी एटीएस ने लखनऊ के ठाकुरगंज में कमांडो कार्रवाई करके एक आतंकी को ढेर कर दिया। शाम को करीब चार बजे ठाकुरगंज की हाजी कॉलोनी में एटीएस का ऑपरेशन शुरू हुआ, पता चला कि आतंकी सैफुल्ला यहां छिपा है। इसके बाद आतंकी को सरेंडर करने को कहा गया, मिर्ची बम और आंसू बम भी फेंके गए लेकिन आतंकी को जिंदा गिरफ्तार करने की कोशिशें नाकाम साबित हुईं। इसके बाद आधी रात के बाद एटीएस की टीम दीवार तोड़ कर अंदर घुसी और उसने आतंकी को मार गिराया। गुरुवार को पुलिस ने फैजुल्लाह को आतंकी बनाने वाले गौस मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया। वह पहले एयरफोर्स में काम कर चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।