बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dsp vijay raghuvanshi support koli samaj governor memorandum solan

सोलन: डीएसपी विजय रघुवंशी के समर्थन में उतरा कोली समाज, राज्यपाल को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 24 Aug 2026 03:53 PM IST
dsp vijay raghuvanshi support koli samaj governor memorandum solan
हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीएसपी विजय रघुवंशी से जुड़े कथित जातिगत भेदभाव, प्रताड़ना और विभागीय कार्रवाई के मामले को लेकर सोमवार को सोलन में उनके परिजन और कोली समाज के लोग सामने आए। परिजनों, रिश्तेदारों और अखिल भारतीय कोली समाज से जुड़े समर्थकों ने अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान 100 से अधिक लोग मौजूद रहे। समर्थकों ने आरोप लगाया कि डीएसपी विजय रघुवंशी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और विभागीय स्तर पर उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया। उन्होंने सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। परिजनों ने कहा कि विजय रघुवंशी ने मेहनत, योग्यता और लंबे सेवाकाल के आधार पर डीएसपी पद हासिल किया है। इसके बावजूद उन्हें बिना ठोस कारण कार्यभार से मुक्त किए जाने का आरोप लगाया गया है। परिवार का दावा है कि पूरी कार्रवाई चुनिंदा लक्ष्यीकरण और द्वेष भावना से प्रेरित प्रतीत होती है। परिजनों के अनुसार डीएसपी विजय रघुवंशी की तैनाती पांवटा साहिब की गई थी। एसपी शिमला की ओर से कार्यमुक्त किए जाने के बाद उन्होंने विभागीय आदेशों के अनुसार पांवटा साहिब पहुंचकर कार्यभार संभालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पदभार ग्रहण करने से रोक दिया गया। परिवार का आरोप है कि इसके बाद तत्कालीन पुलिस महानिदेशक ने फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे संपर्क किया और कथित तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। परिजनों ने इस पूरे मामले में एसपी सिरमौर, दक्षिणी रेंज के डीआईजी और सीआईडी स्तर के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। इसके बाद डीएसपी विजय रघुवंशी के खिलाफ निलंबन और विभागीय जांच की सिफारिश किए जाने का दावा परिवार की ओर से किया गया है। हालांकि, ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि डीएसपी का सरकारी वाहन भी वापस ले लिया गया। इसके बाद उन्हें करीब छह किलोमीटर पैदल कार्यालय जाने की स्थिति का सामना करना पड़ा। परिवार के अनुसार वाहन सुविधा के लिए उनके वेतन से हर महीने 750 रुपये की कटौती की जाती थी और वाहन वापस लिए जाने के बाद भी यह कटौती जारी रही। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद का असर परिवार के अन्य सदस्यों पर पड़ा। उनकी पत्नी, जो उस समय छोटा शिमला थाने में एसएचओ के पद पर तैनात थीं, पर भी कथित तौर पर अनुचित दबाव बनाया गया। परिवार और कोली समाज ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में तबादला आदेश, कार्यमुक्ति और ज्वाइनिंग रिकॉर्ड, विभागीय पत्राचार, एसपी सिरमौर की रिपोर्ट, वाहन आवंटन और वेतन कटौती से जुड़े सरकारी रिकॉर्ड की गहन जांच कराने की मांग की है। समर्थकों ने कहा कि जांच पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो कोली समाज राज्य स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। इस दौरान दीप राम रघुवंशी, हरि कृष्ण रघुवंशी, केशव रघुवंशी, धर्म पाल रघुवंशी, मस्त राम रघुवंशी, तारा दत्त रघुवंशी, तुला राम रघुवंशी, अमित रघुवंशी, संदीप रघुवंशी, योगेश रघुवंशी, विशाल रघुवंशी, सुरेंद्र रघुवंशी, अमर रघुवंशी, दीपक रघुवंशी, नंद लाल रघुवंशी, सोहन लाल रघुवंशी, बिमल रघुवंशी, कंचन रघुवंशी, सुमित्रा रघुवंशी, आशा रघुवंशी, मीना रघुवंशी, उषा रघुवंशी, बबीता रघुवंशी, संतोष रघुवंशी और सीमा रघुवंशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: नंदेश्वर धाम पहुंचे हजारों कांवड़िए, बदहाल सड़कों और जाम से जूझे शिव भक्त

24 Aug 2026

सावन के आखिरी सोमवार पर लखनऊ में डालीगंज के मनकामेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

24 Aug 2026

VIDEO: यूरिया की कालाबाजारी में तीन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

24 Aug 2026

VIDEO: व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

24 Aug 2026

VIDEO: पंचायत निधि से सबसे पहले संवारी जाएगी स्कूलों की सूरत

24 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: सींगना में बन रहे अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र से बदलेगी किसानों की तस्वीर

24 Aug 2026

VIDEO: छात्रवृत्ति से वंचित 2300 छात्रों को मिला मौका, खुलेगा पोर्टल

24 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: आधी रात घर में घुसे सात नकाबपोश, महिला-बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूट

24 Aug 2026

VIDEO: एटा लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे पर तेज रफ्तार कंटेनर, कहर बनकर टूट पड़ा

24 Aug 2026

VIDEO: मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीसरा भी दबोचा

24 Aug 2026

लखीमपुर खीरी: पुलिस ने लूट के आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

24 Aug 2026

लखीमपुर खीरी: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजे महादेव के जयकारे

24 Aug 2026

लखीमपुर खीरी में ध्यान प्रकाश समागम: ध्यान ने दी आंतरिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच से बदला जीवन

24 Aug 2026

MP: दमोह की सुनार नदी में तैरता मिला महिला का शव, तेज बहाव में घुराघाट तक पहुंचा; SDRF ने किया रेस्क्यू

24 Aug 2026

फूलों की खेती के साथ पोल्ट्री-डेयरी से बढ़ी आमदनी, किसानों ने पेश की मिसाल

रतिया में आधी रात को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उठाया गया कूड़ा

24 Aug 2026

टोहाना में प्रशासन ने 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उठाया लगभग 500 टन कचरा

24 Aug 2026

फतेहाबाद में पुलिस हिरासत में लेने लगी तो सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया राष्ट्रगान

24 Aug 2026

'खट्टा-खट्टा' मॉडल के बहाने कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर, वंदे मातरम पर भी सवाल

24 Aug 2026

रक्षाबंधन पर PM मोदी को मिलेगा उत्तराखंड की शान का खास तोहफा, चांदी की राखी तैयार

24 Aug 2026

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

24 Aug 2026

फिरोजपुर छावनी में खून से लथपथ मिला नौजवान

सावन के अंतिम सोमवार के दिन चंडीगढ़ के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा

यूपी के 3.53 लाख रसोइयों के लिए योगी का बड़ा ऐलान, मानदेय और इलाज में राहत

24 Aug 2026

कानपुर: श्रद्धालुओं की सुरक्षा में बिठूर के घाटों पर पुलिस-एनडीआरएफ तैनात

24 Aug 2026

हर-हर महादेव से गूंजा नंदेश्वर धाम, हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक

24 Aug 2026

सुल्तानपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

24 Aug 2026

अयोध्या: सावन के सोमवार के मौके पर रामनगरी को पांच जोन में बांटा गया, भारी संख्या में पहुंचे भक्त

24 Aug 2026

सावन के अंतिम सोमवार को सरयू स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

24 Aug 2026

कानपुर: गुजैनी नहर पुलिया की दुर्दशा, लोग दलदल के बीच से निकलने को मजबूर

23 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed