{"_id":"6b04385bb95bb797b90848e3","slug":"video-elders-honored-with-the-gift-of-blankets-on-the-eve-of-gurupurab-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुपर्व की पूर्व संध्या पर बुजुर्गों को कंबल भेंट कर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुपर्व की पूर्व संध्या पर बुजुर्गों को कंबल भेंट कर किया सम्मानित
भिवानी। गुरु नानक देव जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र सभ्रवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बुजुर्गों को गर्म कंबल भेंट कर सम्मानित किया। इस सेवा आयोजन में स्थानीय जीतू वाला जोहड़ क्षेत्र स्थित प्राचीन काला माता मंदिर के महंत जगमाल सिंह नाथ का सान्निध्य प्राप्त हुआ। गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज में सेवा, समानता और करुणा के संदेश को और सशक्त किया। कड़ाके की ठंड शुरू होने से पहले जरूरतमंद बुजुर्गों को गर्म कंबल मिलने से उनके चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता की झलक दिखाई दी। आयोजन स्थल पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के अन्य वर्गों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर पालेराम चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र सभ्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की मजबूत जड़ें हैं। उनके अनुभवों और आशीर्वाद के बिना किसी भी समाज की प्रगति अधूरी है। सर्दी के मौसम में उनकी सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है, और पालेराम चैरिटेबल ट्रस्ट आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बुजुर्गों के साथ समय बिताना और उनकी जरूरतों को समझना बेहद आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।