{"_id":"61d031ffbd57c460bd8001a5","slug":"major-accident-in-haryana-s-bhiwani-mining-area-three-people-died-due-to-hill-slope","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के भिवानी खनन क्षेत्र में बड़ा हादसा, पहाड़ खिसकने से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के भिवानी खनन क्षेत्र में बड़ा हादसा, पहाड़ खिसकने से तीन लोगों की मौत
हरियाणा के भिवानी में खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से एक बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाड़ियां दबी हैं। हरियाणा पुलिस के अनुसार, अब तक सात लोगों के घायल मिलने की सूचना मिली है। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। राहत बचाव कार्य भी लगातार जारी है। अभी तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे को लेकर के हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि भिवानी में डाडम खनन क्षेत्र में हुए हादसे से वे दुखी हैं। वे त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं, बता दे कि प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। एनजीटी ने गुरुवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।