{"_id":"673c7ca0713590e1520a21c3","slug":"video-karetta-driver-hits-bike-from-behind-in-bhiwani-bike-driver-dies","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में करेटा गाड़ी चालक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : भिवानी में करेटा गाड़ी चालक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत
भिवानी में भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर पालुवास मोड़ के समीप सोमवार रात करीब आठ बजे खड़ी बाइक में पीछे से तेज रफ्तार करेटा गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई। जिसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस को दिए बयान में गुजरों की ढाणी भारत नगर निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह सब्जी मंडी दुकान पर काम करता है। उसका भाई 44 वर्षीय महावीर सोमवार रात आठ बजे फैक्टरी एरिया से पालुवास मोड़ पर पहुंचा था। उसके साथ वह भी पीछे बैठा था। पालुवास मोड़ पर पहुंचे तो वह बाइक से नीचे उतरकर मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने चला गया। इसी दौरान उसका भाई महावीर बाइक पर ही बैठा रहा। इसी दौरान रोहतक की तरफ से एक तेज रफ्तार करेटा गाड़ी आई और उसके भाई की खड़ी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिस वजह से उसका भाई महावीर दूर सड़क पर जा गिरा। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहीं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक पुलिस थाना ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया वहीं करेटा गाड़ी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।