Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Three accused arrested for demanding money by making video of tractor agency salesman in Bhiwani
{"_id":"67336b245408b7f2f8029c79","slug":"video-three-accused-arrested-for-demanding-money-by-making-video-of-tractor-agency-salesman-in-bhiwani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में ट्रैक्टर एजेंसी के सेल्समैन की वीडियो बनाकर रुपये मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : भिवानी में ट्रैक्टर एजेंसी के सेल्समैन की वीडियो बनाकर रुपये मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार
भिवानी में तोशाम पुलिस ने ट्रैक्टर एजेंसी के सेल्समैन की वीडियो बनाकर रुपये मांगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास, अजेक व सोमबीर निवासी धारणवास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
उप पुलिस अधीक्षक लोहारू अशोक कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर एजेंसी में कार्यरत सेल्समैन राजेंद्र निवासी भिवानी ने थाना तोशाम पुलिस को एक शिकायत दी थी। इसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर को उनके फोन पर एक महिला का फोन आया था। इसमें महिला ने उनसे मिलकर नौकरी लगवाने के लिए कहा था।
आठ नवंबर को शिकायतकर्ता एजेंसी के काम से कैरू ब्लॉक में गया था। शाम के समय महिला ने दोबारा फोन करके शिकायतकर्ता को खरियावास गांव के स्कूल के पास मिलने के लिए कहा था। स्कूल के समीप पहुंचने के बाद आरोपी महिला ने बताया कि उनका घर पास ही खेत में है। वहां चलकर बात करते हैं।
वहीं शिकायतकर्ता को खेत में ले जाकर आरोपी महिला ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के वस्त्र उतार कर उनकी वीडियो बनाई थी और वीडियो डिलीट करने के नाम पर रुपये मांगे थे। आरोपियों द्वारा मौके से शिकायतकर्ता की जेब से 1400 व 35,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे। तोशाम पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
तोशाम पुलिस थाना प्रबंधक निरीक्षक मदन कुमार ने सेल्समैन की वीडियो बनाकर रुपए मांगने के मामले में तीन आरोपियों को तोशाम से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी सोमबीर से 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछता जारी है वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।