Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : An unclaimed body was found in the field behind the temple located in Hanuman Dhani
{"_id":"6748361c42399a43de00d7ff","slug":"video-an-unclaimed-body-was-found-in-the-field-behind-the-temple-located-in-hanuman-dhani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में हनुमान ढाणी स्थित मंदिर के पीछे मैदान में मिला लावारिस शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : भिवानी में हनुमान ढाणी स्थित मंदिर के पीछे मैदान में मिला लावारिस शव
भिवानी में हनुमान ढाणी स्थित मंदिर के पास एक खुले मैदान में वीरवार सुबह एक लावारिस शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की अभी तक शनाख्त नहीं हो पाई है।
मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। शव की जांच में यह पाया गया कि मृतक के हाथ में अंगुली नहीं है, जिससे उसकी पहचान और मुश्किल हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है ताकि मृत्यु के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और मृतक की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी राजसिंह ने बताया कि हनुमान ढाणी मंदिर के पास मृतक का शव मिला है। फॉरेंसिक टीम द्वारा की गई जांच में शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मृतक की पहचान की कोशिशें शुरू कर दी हैं। मृतक के पहचान संबंधी सभी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इस मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।