फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lie detector test to reveal the secret behind the Negi Ram murder case.

Chamba News: लाई डिटेक्टर टेस्ट में खुलेगा नेगी राम हत्याकांड का राज

Wed, 02 Sep 2026 10:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 02 Sep 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
Lie detector test to reveal the secret behind the Negi Ram murder case.
चुराह (चंबा)। बहुचर्चित नेगी राम हत्याकांड की जांच में पुलिस अब वैज्ञानिक जांच का सहारा लेने जा रही है। पुलिस महिला और अन्य आरोपी व्यक्ति का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की तैयारी में है। इसके लिए उन्हें अगले एक-दो दिन में शिमला ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस को उम्मीद है कि वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के जरिए हत्याकांड से जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब सामने आ सकते हैं।
पुलिस के अनुसार महिला आरोपी से करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार करने का दावा किया है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और अन्य व्यक्ति की संलिप्तता समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में महिला आरोपी ने कथित तौर पर पारिवारिक प्रताड़ना और नेगी राम द्वारा गलत काम किए जाने से आक्रोशित होकर वारदात को अंजाम देने की बात कही है। उसके कथित बयान के अनुसार उसने पत्थर से नेगी राम के सिर पर सात-आठ वार किए और बाजू पर भी हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल पत्थर को दरिया में फेंकने तथा खून से सना सूट बदलकर फेंकने की बात भी सामने आई है। पुलिस आरोपी के बताए अनुसार कुछ वस्तुओं को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। मामले में अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ के साथ घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को भी जांचा जाएगा।
डीएसपी रंजन शर्मा ने कहा कि महिला आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार करने का दावा किया है लेकिन जांच अभी जारी है। किसी एक आरोपी के कथित बयान के आधार पर जांच को अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा। पुलिस हर तथ्य को साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच से मिलाकर देख रही है। यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिजन बोले- मामले में अन्य लोगों की भी भूमिका
मंगलवार को नेगी राम के भाई और पत्नी ने डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। परिजनों ने आशंका जताई कि वारदात में महिला आरोपी अकेली शामिल नहीं हो सकती। उन्होंने पुलिस से अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed