{"_id":"6a9704b6a9a38b98bf0722fd","slug":"youth-from-kangra-dies-under-suspicious-circumstances-in-chuwari-chamba-news-c-88-1-ssml1004-195206-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुवाड़ी में कांगड़ा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुवाड़ी में कांगड़ा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 02 Sep 2026 10:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
जोचुवाड़ी (चंबा)। जिले के चुवाड़ी उपमंडल में कांगड़ा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। चंबा-जोत मार्ग पर कलेहतर घट्टू के समीप मंगलवार को एक युवक सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिला। राहगीरों ने उसे बेसुध हालत में देखा तो तुरंत नागरिक अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया।
यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय आर्यन निवासी रछियालू, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आर्यन करीब 15 दिन पहले टांडा अस्पताल से उपचार करवाकर घर लौटा था। इसके बाद वह मंगलवार को चंबा-जोत मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिला। युवक के सड़क किनारे अचेत मिलने और इसके बाद हुई मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर चुवाड़ी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को सुपुर्दगी में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस युवक के अचेत अवस्था में मिलने से लेकर उसकी मौत तक के घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम चंबा में करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक वहां तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में सड़क के किनारे अचेत मिला।
उधर, एसपी चंबा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।