Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Street lights will be installed on three thousand poles on Delhi-Jaipur Highway
{"_id":"69b969a2a882fd6b0001031c","slug":"video-street-lights-will-be-installed-on-three-thousand-poles-on-delhi-jaipur-highway-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रात का सफर होगा आसान, तीन हजार पोलों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रात का सफर होगा आसान, तीन हजार पोलों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर जल्द ही रात का सफर पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की बड़ी योजना बनाई गई है। करीब दस हजार करोड़ रुपये की लागत से इस प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
योजना के तहत खेड़की दौला से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक करीब 3000 पोल लगाए जाएंगे। इन पोलों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे पूरे हाईवे पर पर्याप्त रोशनी बनी रहेगी। वहीं जो लाइट खराब हो चुकी हैं उनकों ठीक किया जाएगा। एनएचएआई द्वारा इस पूरे मार्ग का सर्वे भी किया गया है, जिसमें कई ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां स्ट्रीट लाइटें बंद या खराब पड़ी हैं। अब इनकी सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही इन पर काम शुरू किया जाएगा।
एनएचएआई की तरफ से स्ट्रीट लाइट के साथ हाईवे पर नौ एफओबी का निर्माण भी कराया जा रहा है। वहीं मानेसर में सर्विस रोड का निर्माण कार्य होते ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कराया जाएगा। बिलासपुर में भी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एनएचएआई का लक्ष्य है कि हाईवे पर यातायात बेहतर हो और लोग सुरक्षित यात्रा करें।
फिलहाल हाईवे के कई हिस्सों में रात होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खेड़की दौला टोल से लेकर रामपुरा तक कई जगह लाइटें नहीं जलती हैं। वहीं हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर से लेकर रिको कंपनी के पास तक भी स्ट्रीट लाइटें बीच-बीच में खराब रहती हैं। अंधेरे के कारण सड़क पर साफ दिखाई नहीं देता, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
रामपुरा निवासी नितिन यादव ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से रोजाना इस मार्ग से गुजर रहे हैं, लेकिन लाइटें बंद होने के कारण उन्हें परेशानी होती है। वहीं रोहित ठाकुर ने बताया कि अंधेरे में वाहन चालकों को अपनी गति धीमी करनी पड़ती है, जिससे सफर और भी मुश्किल हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।