Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Dengue cases on the rise figure crosses 400 in the capital this year
{"_id":"68ac82b5f65eb18bdc018c8f","slug":"video-dengue-cases-on-the-rise-figure-crosses-400-in-the-capital-this-year-2025-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मामलों में तेजी, राजधानी में इस साल आंकड़ा 400 पार पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मामलों में तेजी, राजधानी में इस साल आंकड़ा 400 पार पहुंचा
राजधानी में डेंगू ने रफ्तार पकड़ ली है। मच्छरजनित बीमारियों की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार गत सप्ताह डेंगू के 58 नए मामले सामने आए। यह पहला मौका है जब इस साल किसी एक सप्ताह के दौरान 50 से अधिक मरीज मिले हैं। इन मामलों के साथ ही दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या ने 400 का आंकड़ा पार कर दिया है। इस वर्ष के मामलों की संख्या 412 पहुंच चुकी है। मच्छरजनित रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त महीने में हालात ज्यादा चिंताजनक हैं। केवल इसी महीने में अब तक 121 मरीज डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। यह इस वर्ष का पहला महीना है जिसमें मरीजों की संख्या सौ से ऊपर गई है। इसी अवधि में मलेरिया के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह 26 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद इस साल मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या लगभग 200 के आसपास पहुंच गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।