Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
virtual inauguration of Atal Complex in Kondagaon will take place on December 25th
{"_id":"694aa9bab54f61c23d0b869d","slug":"video-virtual-inauguration-of-atal-complex-in-kondagaon-will-take-place-on-december-25th-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव में अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण 25 दिसंबर को, सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव में अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण 25 दिसंबर को, सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल
कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र में गार्डन के समीप 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं भारसाधक मंत्री तथा अन्य विशिष्ट अतिथि वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। यह परिसर शहरवासियों के लिए एक स्मरणीय स्थल के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। अटल जी के विचारों और उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस परिसर का निर्माण किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में अटल परिसर निर्माण योजना के अंतर्गत अटल परिसरों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के कुल 115 नगरीय निकायों में निर्मित अटल परिसरों का 25 दिसंबर को एक साथ वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर नगर पालिका एवं जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।