Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
In Raigarh, a truck plunged 70 feet from a bridge into a deep ravine; the driver is missing and feared drowned
{"_id":"6aa628dd8aafc75a4a026869","slug":"in-raigarh-a-truck-plunged-70-feet-from-a-bridge-into-a-deep-ravine-the-driver-is-missing-and-feared-drowned-and-a-police-team-has-arrived-at-the-scene-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4718642-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: 70 फीट नीचे नाले में समाया तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौत; आठ घंटे बाद बरामद हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: 70 फीट नीचे नाले में समाया तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौत; आठ घंटे बाद बरामद हुआ शव
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सरिया नाले में जा गिरा। करीब 70 से 80 फीट नीचे गिरने के बाद ट्रक पूरी तरह पानी में डूब गया। हादसे के बाद ट्रक चालक लापता हो गया था, जिसकी तलाश के बाद दोपहर करीब एक बजे उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक धरमजयगढ़ की ओर से रायगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सरिया नाले के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रक सड़क से नीचे नाले में जा गिरा और पानी में समा गया।
लापता चालक का मिला शव
ट्रक के नाले में गिरने के बाद चालक का कोई पता नहीं चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। तलाश के दौरान चालक का शव बरामद कर लिया गया।
हाइड्रा की मदद से निकाला गया ट्रक
पुलिस की मौजूदगी में नाले में गिरे ट्रक को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया। हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।