Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
minor-disputes-son-kills-father-with-wooden-stick-while-intoxicated-arrested
{"_id":"6a7c7a0e7a149d010504637f","slug":"minor-disputes-son-kills-father-with-wooden-stick-while-intoxicated-arrested-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4604802-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सक्ती में घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप: नशे में बेटे ने सौतेली मां की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ती में घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप: नशे में बेटे ने सौतेली मां की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दूरपा में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में उसके सौतेले बेटे ने लकड़ी की बेड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मृतिका की पहचान कौशिल्या सिदार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका सौतेला बेटा अनिल कुमार (38) है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच घरेलू छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था।
घटना 10 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे की बताई जा रही है। घर में किसी बात को लेकर कौशिल्या और अनिल के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान अनिल ने कथित तौर पर घर में रखी लकड़ी की बेड़ी उठाकर कौशिल्या पर हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और आसपास के लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद बाराद्वार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर कठोर और भारी वस्तु से प्रहार के कारण गंभीर चोट, हड्डियों में फ्रैक्चर तथा शरीर के अंदर अधिक रक्तस्राव होने की बात सामने आई। रिपोर्ट में शॉक के बाद सांस और हृदय गति रुकने से मौत होने का उल्लेख किया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई लकड़ी की बेड़ी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।