{"_id":"6999ca77df326a538c077132","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-3977339-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर चांपा: गांजा तस्करी के दो आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त; NDPS एक्ट में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर चांपा: गांजा तस्करी के दो आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त; NDPS एक्ट में केस दर्ज
जिले के अकलतरा और बम्हनीडीह थानों से गांजा तस्करी के दो आरोपी और एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 9.744 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 4.98 लाख रुपये आंकी गई है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग बालक को बाल सुधार गृह कोरबा भेजा गया है। पहला मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आदतन बदमाश रजत उर्फ गोलू दीवान बड़ी मात्रा में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने बिर्रा में सड़क चारपारा में घेराबंदी कर उसे पकड़ा।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.744 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 2.40 लाख रुपये है। रजत उर्फ गोलू दीवान की पहले ही जिला बदर की कार्यवाही हो चुकी थी। इसके बावजूद वह अपने गृह जिले में रहकर गांजा तस्करी कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद बम्हनीडीह पुलिस ने उसे जेल भेज दिया और जिला दंडाधिकारी को भी सूचित किया।
दूसरा मामला
दूसरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। मुखबिर से जानकारी मिली कि दो लोग रेलवे स्टेशन के पास गांजा रखे हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी लेने पर 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस गांजे की कीमत 2.58 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी और एक नाबालिग बालक को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर जांजगीर में तस्करी के लिए लाया था। पुलिस के अनुसार, अभिषेक का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पूर्व में शराब के मामले में भी जेल जा चुका है। दोनों मामलों में आरोपी रजत उर्फ गोलू दीवान और अभिषेक सूर्यवंशी पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह कोरबा भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।