फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   साइबर अपराधियों के झांसे का शिकार बना ग्रामीण

साइबर अपराधियों के झांसे का शिकार बना ग्रामीण

Tue, 12 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
साइबर अपराधियों के झांसे का शिकार बना ग्रामीण
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट कस्बे में दर्जी की दुकान चलाने वाले माया दत्त जोशी साइबर अपराधियों का शिकार बन गए हैं। उन्होंने भी वही गलती की जैसी इस तरह के मामलों के शिकार लोग करते आए हैं। हालांकि, खाते से ज्यादा रुपये निकलने से पहले ही माया दत्त ने अपने खाते में पड़ी शेष राशि की निकासी कर ली। इससे उनके शेष रुपये साइबर अपराधियों के हाथों में जाने से बच गए।
विज्ञापन


अस्कोट में दर्जी की दुकान चलाने वाले माया दत्त जोशी ने बताया कि रविवार 10 सितंबर को उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया और एटीएम नंबर में कुछ गड़बड़ी होने की बात कही। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि इस गड़बड़ी को शीघ्र दूर कर लिया जाएगा। इस पर माया दत्त ने फोन करने वाले को अपने एटीएम का नंबर और पासवर्ड बता दिया। उसने यह बात आसपास के कुछ लोगों को बताई। लोगों ने माया दत्त को समझाया कि वह बड़ी गलती कर चुके हैं तथा खाते में जमा शेष राशि की निकासी कर लें।
विज्ञापन


माया दत्त ने अपने बैंक खाते से शेष राशि की निकासी तो कर ली, लेकिन कुछ ही मिनटों के भीतर साइबर अपराधी उनके खाते से 6300 रुपये निकाल चुके थे। माया दत्त के बैंक खाते में कुल 36,600 रुपये थे। साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार लोगों के बारे में लगातार खबरें छपने के बाद भी लोग अपराधियों के चंगुल में आते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed