{"_id":"6a941e59d3ba534369011bca","slug":"fir-registered-in-connection-with-comments-made-about-the-bhim-army-and-a-life-threatening-attack-on-a-youth-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1053833-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: भीम आर्मी पर टिप्पणी करने और युवक पर जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: भीम आर्मी पर टिप्पणी करने और युवक पर जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नारसन खुर्द स्थित एक ढाबे के पास बीते मंगलवार को पुरानी रंजिश और भीम आर्मी को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर एक युवक पर 15-20 हमलावरों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे और उन्होंने जान से मारने की नीयत से युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। पुलिस ने मामले की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को नारसन कलां निवासी गौरव की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक वह 25 अगस्त को लिब्बरहेड़ी गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर सुबह करीब 10.30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह नारसन खुर्द में सपना ढाबा के पास पहुंचा तभी पहले से घात लगाए बैठे 15-20 लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर उसकी बाइक को डंडा मारकर रोक लिया।
आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। खुद को बचाने के लिए गौरव जान बचाकर एक ढाबे के अंदर भागा लेकिन हमलावर उसका पीछा करते हुए ढाबे के अंदर तक घुस आए। आरोपियों ने उसे नीचे गिराकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।