फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विदेशी युवती की ऊंचाई पर जाने से हुई मौत

विदेशी युवती की ऊंचाई पर जाने से हुई मौत

Tue, 21 Aug 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
विदेशी युवती की ऊंचाई पर जाने से हुई मौत
हल्द्वानी। भारतीय मूल की विदेशी नागरिक नवीना वादीवाल की मौत पिथौरागढ़ में ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। पोस्टमार्टम के बाद यह बात सामने आई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

मलयेशिया के बीमा कंपनी के टूर पैके ज पर आई भारतीय मूल की नवीना वादीवाल (28) शनिवार को अपने साथियों के साथ कौसानी से मुनस्यारी जा रही थीं। मुनस्यारी मार्ग बंद होने के कारण नवीना के साथ गईं चार महिलाएं थल लौट आईं। इसके बाद उन्होंने पाताल भुवनेश्वर जाने का निर्णय लिया। ऊंचाई पर जाने पर नवीना की हालत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए गंगोलीहाट ले लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम करने के लिए उनका शव हल्द्वानी भेजा। यहां देर रात डेढ़ बजे डॉ. एसएस बिष्ट की अगुवाई में दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने उच्चाधिकारियों को बताया कि ऊंचाई पर चढ़ने के कारण नवीना को ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगी होगी। उनके फेफड़े में पानी भर गया। दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने शव का इंफारमिंग कर उसे साथियों को सुपुर्द कर दिया। डॉक्टरों का मानना है कि इंफारमिंग प्रक्रिया के तहत इंजेक्शन लगाने से शव कई दिनों तक खराब नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed